पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारतीय जनता युवा मोर्चा गुमला जिला के द्वारा प्रदेश भाजयुमो के निर्देशानुसार एक वर्चुअल परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो गुमला जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिन्हा ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शरीर, मन और विवेक तीनों दृष्टिकोण से मजबूत होकर हमेशा देश हित की सोचे और राष्ट्र की तरक्की और खुशहाली के लिए सदा प्रयासरत रहे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह अपील की कि युवा पार्टी के मजबूत स्तम्भ है और वो केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय मे जनता को बताएं, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिन्हा ने कहा कि भाजयुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता एक सच्चे सिपाही की तरह देश हित में संगठनात्मक और अन्य रचनात्मक कार्यों को करने के लिये सदा प्रयासरत रहता है और जिले की इस नई भाजयुमो टीम भी हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहेगी और लोगों के विश्वास को जीतने का कार्य करेगी।
बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यप्रभात, भूपेंद्र सिंह, प्रदेश के आईटी सेल प्रभारी मनोहर चौधरी ने भी संबोधित किया। इस परिचयात्मक बैठक में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अमन यादव, जिला महामंत्री संदीप कुमार, अभिषेक चंद्र उरांव, जिला उपाध्यक्ष कौशल कुमार, विकास सिंह, संजय गुप्ता, जिला मंत्री नीतेश गुप्ता, सचिन नाग, विकास राज, कोषाध्यक्ष दिनेश साहू, सोशल मीडिया प्रभारी मनमोहन प्रसाद, सूरज सिंह, विजय कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष गुप्ता मौजूद थे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.