पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में ठंड के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर सरकारी महकमा के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता भी गरीबों के बीच कंबल वितरण कर मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम कुलाबीरा पंचायत में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व थाना प्रभारी जगन्नाथ उरांव के नेतृत्व में तीन सौ कंबल एवं खिलाड़ियों को फुटबॉल तथा जर्सी का वितरण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता जगन्नाथ उरांव ने बताया कि वह स्वयं अर्थाभाव की स्थिति को महसूस करते हैं।
ठंड के मौसम में जब आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के पास ठंड से बचाव का पर्याप्त साधन नहीं होता है तो उन्हें काफी कठिनाई होती है। वे अपने सेवाकाल में भी गरीबों का हर संभव मदद किया करते थे। आज जब सेवानिवृत्त हो चुके हैं तब स्वतंत्र रूप से आत्म संतुष्टि के लिए सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का निर्वाह कर रहे है।
कंबल वितरण का कार्य बरटोली, पहन टोली, ढावथा टाेली, कसिरा कोलाबिरा के 300 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कमल मिलने से गरीबों को चेहरे पर आई खुशी से उन्हें काफी संतुष्टि मिली। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति लगाव को देखते हुए फुटबॉल और जर्सी का भी वितरण किया गया।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.