पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राष्ट्रीय संयुक्त किसान यूनियन के आह्वान पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भाकपा माले जिला सचिव कॉमरेड गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के टावर चौक को करीब एक घंटा से अधिक समय तक रास्ता जाम किया गया। सड़क जाम को हटाने के लिए गुमला थाने की पुलिस ने दो दर्जन से अधिक नेताओं को हिरासत में लिया जिन्हें शाम में छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों में किसान मोर्चा के मुस्तकीम अंसारी, एक्टू के महेंद्र जंक्शन उरांव, एक्वा के इंदु कुमारी, सीता देवी, श्रीराम लोहरा, आशा देव, भारतीय किसान मोर्चा के संजय, सीता राम, राम तिलक देवराम, तेतरी देवी, संतोष सिंह, रसोईया संघ के जिला अध्यक्ष देवकी देवी, दुखनी देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं।
जाम कर रहे कार्यकर्ता किसान विरोधी तीन कानून वापस लेने, फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी मान्यता देने की मांग कर रहे थे। इस दौरान जमाकर्ता मोदी सरकार हाय हाय नारा लगा रहे थे। मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव उमरेड गजेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक किसान आंदोलन के क्रम में 200 के करीब किसान शहीद हो चुके हैं और यह आंदोलन अब देशव्यापी हो चुका है। भाजपा की मोदी सरकार को तीनों काला कानून वापस लेना ही होगा और फसल का समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देना ही होगा। जब तक सरकार नहीं झुकती है तब तक किसान के आंदोलन का समर्थन उनकी आवाज को बुलंद करने का काम भाकपा माले करती रहेगी।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.