प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सात वर्ष पूरा हाेने पर भाजपाइयों ने सेवा दिवस मनाते हुए नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड दो, पांच, सात, 18, 19, 20, 21 व 22 वार्डों के युवाओं बच्चों और महिलाओं के बीच मास्क, ब्रेड, फल और सूखा राशन का वितरण किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी ने कहा कि 30 मई काे भाजपा गठबंधन वाली सरकार के सात वर्ष पूरा हो गया।
इन सात वर्षों में हर गरीबों का पक्का मकान बना, मुफ्त रसोई गैस मिला, आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपए तक नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिली। इस प्रकार कई कल्याणकारी योजनाओं से यहां के जनता का संपूर्ण विकास का काम किया गया। भाजपा महामंत्री मिसिर कुजूर ने कहा कि भाजपा राष्ट्र ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जब से नरेन्द्र मोदी स्वयं सत्ता का बागडोर संभाले है। तब से देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ा है। भाजपा ने वह सब कार्य किए है, जो यूपीए की सरकार नहीं कर पायी थी। उन्होंने बताया कि भाजपा के शासनकाल में महिलाओं को आरक्षण मिला, महिलाएं स्वावलंबी बनी, लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए लोकल फोर वोकल लाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में ही गरीबी दूर होगी। भाजपाइयों द्वारा सभी जगहाें पर वैक्सीनेशन के लिए लाेगों को प्रेरित किया। नगर अध्यक्ष निर्मल कुमार ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने यहां के लोगो सम्मान देने का काम किया है। जो यूपीए के सरकार में लोगों को नहीं मिली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने जातिवाद छोड़कर सभी लोगों को अपने परिवार का सदस्य समझा। इसलिए विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी योजनाएं लायी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.