सघन वाहन जांच अभियान:हैदरनगर में सघन वाहन जांच अभियान चला

हैदरनगर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पलामू के पुलिस कप्तान के निर्देश पर हैदरनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एएसआई भोला ठाकुर दल बल के साथ सघन वाहन जांच किया। इस संबंध में हैदरनगर के थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने बताया कि वाहन जांच का आदेश पलामू के पुलिस कप्तान व हुसैनाबाद के एसडीपीओ के निर्देश पर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जांच अभियान के दौरान चार चक्का, तीन चक्का व दो पहिये वाहन की जांच गंभीरता पूर्वक की जा रही है। जिसमें हेलमेट, कागजात, मास्क के अलावे डिकी भी चेक हो रही है। उन्होंने कहा कि वाहन जांच का मुख्य उद्देश्य है अपराधी व असमाजिक तत्व पर लगाम लगाया जा सके।

उन्होंने लोगों से अपील किया है कि कोरोना गाइडलाइन के साथ साथ अपनी सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए वाहनों का चालन करे। जिससे दुर्घटना से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गतिविधियों को लेकर यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रात्रि गस्ती में ही थाना क्षेत्र के कई जगहों पर वाहन संचालकों पर पुलिस की पैनी नजर है।

खबरें और भी हैं...