पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति हजारीबाग ने शनिवार को धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश कुमार सीटू व संचालन महेंद्र राम ने किया। धरना प्रदर्शन के माध्यम से मांग की गई 26 जनवरी को लाल किले पर हुड़दंग करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए। सिंधु बॉर्डर पर किसानों पर पुलिस की उपस्थिति में पत्थरबाजी करने वालों को जल्द गिरफ्तारी हो। तीनों कृषि काला कानून वापस लिया जाए।
एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाए। धरना में लक्ष्मी नारायण सिंह, भुनेश्वर महतो, सुधीर यादव, विजय मिश्रा, शिव कुमार सिंह, स्वदेशी पासवान, मोहम्मद हकीम, अब्दुल मजीद अंसारी, तपेश्वर राम, गुलाब साव, ईश्वर महतो, जगदीश प्रसाद, लखन लाल महतो, ईश्वर प्रसाद मेहता, रूपलाल राम, मूलचंद मेहता सहित कई लोग शामिल थे।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.