नगर भ्रमण:शिव मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा के चौथे दिन नगर भ्रमण, सभी लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आगे बढ़ रहे थे

हजारीबाग2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • चौथे दिन यज्ञ मंडप में पूजा अर्चना कर भगवान के मूर्तियों को नगर भ्रमण करवा गया

हुरहुरू के त्रिवेणी धाम शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री 1008 रुद्र महायज्ञ चौथे दिन यज्ञ मंडप में पूजा अर्चना कर भगवान के मूर्तियों को नगर भ्रमण करवा गया। नगर भ्रमण हुरहुरू डामर लॉज त्रिवेणी धाम मंदिर से निकल कर हुरहुरू दुर्गा मंदिर होते हुए नया बस स्टैंड, सरकारी बस स्टैंड, ग्वालटोली चौक, मिशन हॉस्पिटल होते हुए सभी भक्त नाचते गाते विवेकानंद स्कूल पहुंचे।

वही नगर भ्रमण में सभी लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। साथ ही मंदिर निर्माण एवं महायज्ञ के आयोजक त्रिवेणी पंडित एवं नगीना देवी अपने जीवन काल के अंतिम चरण में अपने पैतृक आवास पर भव्य शिव मंदिर का निर्माण करवा कर अपने आने वाली पीढ़ी के धार्मिक प्रेरणास्रोत बन कर अपने जीवन को धन्य किया। यज्ञ को सम्पन्न करने में यज्ञाचार्य मनोज कुमार पांडेय, उपाचार्य रूपेश शास्त्री के साथ अन्य ब्राह्मण यज्ञ में सहयोग कर रहे हैं। यज्ञ में अजय शर्मा, देवेन्द्र शर्मा,महेंद्र शर्मा, राजू शर्मा, सच्चिदानंद पांडेय, पप्पू शर्मा सहित कई लोग दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...