पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हजारीबाग नगवां टोल प्लाजा सर्वदलीय संघर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता टोल नाका सर्वदलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने किया। नेतृत्व सच्चिदानंद पांडे ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बरही विस के पूर्व विधायक मनोज यादव उपस्थित थे। उन्होंने इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि टोल नाका की लड़ाई प्रत्येक घरों की है। जिसकी आवाज सर्वदलीय टोल नाका नगवां संघर्ष समिति बनी है। जिस हद तक की लड़ाई लड़नी होगी संघर्ष समिति के माध्यम से हम लोग लड़ेंगे।
बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि हमारे ही घर की जमीन लेकर हमारी ही जमीन पर व्यवसाय करने आए हैं और हम ही को डराना चाहते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि यह सर्वदलीय संघर्ष समिति के माध्यम से हमलोग केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बात कर आम जनता की समस्या को सुलझाएंगे। सर्वदलीय समिति के महासचिव डॉ आर सी मेहता ने कहा कि सभी दलों का और आम जनता की ताकत टोल नाका प्रबंधक को खोलने नहीं देंगे। सच्चिदानंद पांडे ने कहा टोल नाका प्रबंधक हजारीबाग की जनता का ख्याल रखें। बैठक का संचालन ओम प्रकाश मेहता ने किया। इस बैठक में कांग्रेस से डॉ प्रकाश कुमार, नरेंद्र गुप्ता, निगरानी समिति के अध्यक्ष आरके मेहता, आरजेडी से शत्रुघन राम, आजसू से उदय मेहता, गणेश यादव, ओबीसी प्रदेश सचिव सुरेश ठाकुर, रमेश हेंब्रम, गौतम नारायण सिंह, प्रदीप मेहता, विशाल बाल्मीकि, आर्यकांत मेहता, पदमा से दीपक मेहता, देव चौहान, विकास कुमार गुप्ता, राजेंद्र मेहता, सुमन तिवारी, दिलीप जाधव, गुड्डू खान अादि माैजूद थे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.