पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
झारखंड मुक्ति मोर्चा हजारीबाग का प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के जीएम से मिलकर अवैध वसूली और अनियमितता को लेकर शिकायत दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा विभाग के कनीय अभियंता सत्यदेव कुमार विद्युत आपूर्ति प्रशाखा हजारीबाग छापामारी की आड़ में अवैध वसूली कर रहे हैं। इससे विद्युत विभाग व झारखंड सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है। एक दिन में 10 से 15 घरों में छापामारी की जाती है। इसमें आधा से अधिक लोगों से अवैध वसूली बाकी लोगों पर केस दर्ज कर दिया जाता है। इस गंभीर विषय की जांच की जानी चाहिए।
हम लोग जांच में पूरा सहयोग करेंगे। जनहित को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद, नगर सचिव मनोज मोदी, नगर उपाध्यक्ष अनवर हुसैन, नगर उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन, सलाउद्दीन, मनीष, अशोक एवं अन्य नगर कमेटी कार्यकर्ता शामिल थे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.