पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
विगत एक सप्ताह में सदर विधानसभा क्षेत्र के मुफस्सिल थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अमनारी और ग्राम पंचायत चुटियारो के कई गांवों और टोलों में केरोसिन ब्लास्ट होने से अब तक चार जनों की मौत हो चुकी है। सदर विधायक मनीष जायसवाल लोगों का दुख बांटने उनके बीच पहुंचे। विधायक सर्वप्रथम अमनारी पहुंचे जहां मृतक परिवार के परिजनों से मिल उन्हें ढांढ़स बंधाया। यहां एक अन्य परिवार के घायलों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली।
यहां मृतक परिवार और घायल परिवार को विधायक ने आर्थिक सहायता भी की। आम नारी के ग्रामीणों और भुक्तभोगी परिवार जनों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए विधायक को एक मांग पत्र भी सौंपा। यहां से विधायक चुटियारो स्थित सरौनी कला पहुंचे जहां इसी प्रकार की घटना के दोनों मृत परिजनों से मिल घटना की पूरी जानकारी ली।
मौके पर विधायक ने कहा कि यह घटना हजारीबाग जिला प्रशासन की घोर लापरवाही का प्रतीक है। विधायक ने यह भी कहा कि जल्द इस पर शासन-प्रशासन नहीं जागा तो इस मामले को विधानसभा पटल पर पुरजोर तरीके से उठाएंगे।
मौके पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद, जिप सदस्य कौलेश्वर रजक, अमनारी मुखिया अनूप कुमार ठाकुर, चुटियारो मुखिया प्रतिनिधि सुरेश रजक, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, भाजपा कार्यकर्ता सामेंद्र सिन्हा, श्याम लाल महतो, राजेश शर्मा, कामेश्वर शर्मा, विजय प्रसाद कुशवाहा, विपिन सिंह उपेंद्र सिन्हा, वासुदेव पांडेय, लाल किशोर प्रसाद, संजय राम, विकास कुशवाहा, सत्यनारायण पांडेय, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग साथ मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.