पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति शनिवार को हजारीबाग पहुंची जहां सर्किट हाउस में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की। जानकारी के अनुसार यह समिति झारखंड विधान सभा में विधान सभा सदस्यों के द्वारा उठाए गए प्रश्नों जिनका निष्पादन नहीं हो सका वैसे प्रश्नों पर मंथन करने के लिए दौरे पर है। इस क्रम में यह कमेटी गढ़वा, पलामू, लातेहार होते हुए शनिवार को हजारीबाग परिसदन पहुंची। उक्त कमेटी के सभापति विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी हैं। उनके अनुपस्थिति में अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के सदस्य सह टुंडी विधायक मथुरा महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इस अवसर पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल और कोडरमा विधायक नीरा यादव भी उपस्थित थी। परिसदन में हुई बैठक में हजारीबाग जिला के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जिला प्रशासन का नेतृत्व उप विकास आयुक्त अभय कुमार सिन्हा ने किया। इस मौके पर बिजली विभाग, पेयजल स्वच्छता विभाग, जल संसाधन विभाग, शिक्षा विभाग, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न विधायकों द्वारा उठाए गए सवालों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा परिचर्चा की। कई विभागों के सवालों पर समिति ने संतुष्टि जताई और यथाशीघ्र विभिन्न मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। यहां के बाद कमेटी कोडरमा और धनबाद जायेगी।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.