पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हजारीबाग जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की एक बेटी तकनीकी बाधाओं के चलते उच्च शिक्षा प्राप्त करने से महरूम हाेती दिख रही है। मामला जिले के झरपाे गांव का है। यहां की रहने वाली संगीता कुमारी, पिता स्व. अर्जुन प्रसाद ने विनाेबा भावे विश्वविद्यालय में हिंदी में स्नातकाेत्तर में एडमिशन के लिए चांसलर पाेर्टल में आवेदन किया था। दूसरे लिस्ट में उसका नाम भी निकल आया, जिसका क्रम संख्या 11 है।
संगीता का कहना है दूरस्थ क्षेत्र में रहने के कारण उसके सलेक्शन की जानकारी उसे देर से मिली। जानकारी मिलने के बाद उसने ऑनलाइन नामांकन शुल्क जमा करने के लिए लगभग 10 दिन से साइबर कैफे में प्रयास किया, परंतु शुल्क जमा नहीं कर पाई। इस दाैरान अवकाश हाेने की वजह से वह विश्वविद्यालय में भी संपर्क नहीं कर पाई। अवकाश खत्म हाेने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और संबंधित विभाग से संगीता ने संपर्क किया परंतु उसे इस संबंध में काेई मदद नहीं मिली।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.