प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू:कलश स्थापना के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

हुसैनाबाद2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हुसैनाबाद प्रखंड के बड़ेपुर पंचायत के मंगलडीह गांव में शिव मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन कलश स्थापना की गयी। इसके पूर्व अनुष्ठान को लेकर भव्य जलयात्रा का आयोजन किया गया। सोन नदी से जलभरी कर पुनः मन्दिर परिसर लाकर कलश की स्थापना की गयी।आचार्य भरत मिश्रा के नेतृत्व मे आचार्य धनंजय मिश्रा, धर्मराज पांडेय, अजय पाठक, सुधीर पाठक, भगवान दत्त पाठक ने बैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान की शुरुआत की।

मुख्य यजमान के रूप में बड़ेपुर पंचायत के मुखिया सुनील सिंह व उनकी धर्मपत्नी अनिता सिंह शामिल है।बुधवार को कलश पूजा की गई। आचार्यो द्वारा जारी श्लोकों से क्षेत्र में भक्ति का संचार हो रहा है ।मौके पर मुखिया सुनील कुमार सिंह ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से ही क्षेत्र में खुशहाली आएगी।

खबरें और भी हैं...