पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
माकपा के वरिष्ठ नेता सह झारखंड के संतालपरगना क्षेत्र में पार्टी के संस्थापकों काॅमरेड अजीत विश्वास(83) के निधन पर पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मौके पर पार्टी के राज्य सचिव मण्डल सदस्य संजय पासवान ने कहा कि अजीत विश्वास पिछले दो माह से अस्वस्थ चल रहे थे।
अजित विश्वास पार्टी के लिए एक समर्पित नेता थे और पिछले 50 वर्षों से पार्टी संगठन के काम में लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि संथाल परगना में पार्टी के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे एकीकृत बिहार के समय वर्ष 1981 में पार्टी की संथाल परगना जिला कमेटी के प्रथम जिला सचिव बनाए गए थे, इसके पूर्व साहेबगंज और पाकुड़ जिले में पार्टी संगठन का निर्माण करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि झारखंड बनने के बाद वे माकपा के झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य चुने गए और लगभग 10 वर्षों तक पार्टी राज्य कार्यालय से काम किया।
उन्होंने कहा कि उनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में सीपीएम जिला सचिव असीम सरकार, जिला कमिटी सदस्य रमेश प्रजापति, सुरेन्द्र राम, परमेश्वर यादव, महेन्द्र तुरी, मुकेश यादव, भिखारी तुरी, मो. ग्यासुद्दीन सहित अन्य लोगो के नाम शामिल हैं।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.