केंद्र में मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपा ने रविवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के सौजन्य से पत्थलगडा प्रभारी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नावाडीह पंचायत के चौथा गांव के अम्बाडीह हरिजन टोल से किया गया।
इस दौरान अम्बाडीह व नावाडीह हरिजन टोला के लगभग सौ जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामाग्री के साथ-साथ कोरोना से बचाव को लेकर मास्क, साबुन व सेनेटाइजर का वितरण किया गया।प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार का सात साल बेमिसाल रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। साथ ही लोगों को केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सात साल पूरा होने के उपलक्ष्य में पार्टी इसे सेवा दिवस के रूप में मना रही है। इसी निमित सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के दिशा निर्देश व सहयोग से पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य व अन्य सामाग्री का वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर जिला मंत्री सह जिप सदस्य सुनीता देवी, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर भुइयां, मण्डल अध्यक्ष विनोद दांगी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.