पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पुलिस ने गुरुवार की सुबह पितीज पंचायत के भोंड़ा जंगल में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध नकली अंग्रेजी शराब का मिनी फैक्ट्री को ध्वस्त किया। इस बीच पुलिस ने इस नकली शराब फैक्ट्री के मालिक पितीज गांव के कैलाश दांगी को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। कैलाश दांगी का पुत्र लोकेश दांगी फरार हो गया। थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पितीज के भोंड़ा जंगल में कैलाश दांगी अवैध नकली अंग्रेजी शराब का भट्ठी संचालित कर रहा है।
ध्वस्त भट्ठी स्थल से पुलिस ने 6 जरकिन में भरा 180 लीटर स्प्रिट और 8 कार्टन में भरा 192 बोतल इंपीरियल ब्लू नामक लेबल लगा अंग्रेजी शराब भी जब्त कर थाने ले आई है। इसमें 25 खाली बोतल व दो जरकिन भी खाली हैं। इसके अलावा शराब बनाने के कई उपकरण भी पुलिस जब्त किया। अभियान में थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा के अलावे एसआई विकास दुबे समेत पुलिस बल के कई जवान शामिल थे।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.