पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्य सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णाकांत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरना में राज्य में महिलाओं, बहन, बेटियों के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटनाओं में पिछले एक वर्ष में बेतहाशा वृद्धि हाेने का आराेप नेताओं ने लगाया। कहा गया कि राज्य सरकार के अधिकारिक बेवसाइट पर डाले गए आंकडे बताते है कि बीते नवंबर माह तक प्रदेश की 1765 महिलाएं, बेटियां दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई है।
तीन दिन पूर्व ओरमांझी रांची में सिर कटी युवती की मिली थी लाश
औसत देखा जाए तो प्रतिदिन पांच बहनें हत्या दुष्कर्म की शिकार हो रही है जो अत्यंत भयावह है दुर्भाग्यजनक स्थिति है। यह भी कहा कि तीन दिन पूर्व ओरमांझी रांची में सिर कटी युवती की मिली नग्न लाश ने राज्य की गिरती कानून व्यवस्था की पोल खोल रख दी है। इस घटना ने राज्य के आम आदमी को सड़क पर उतरने को विवश कर दिया है।
राज्य सरकार घटना के उद्भेदन में अपनी ताकत ना लगाकर आम आदमी पर पुलिसिया जुल्म करा रही है जो सरकार की निरंकुशता को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित भगत को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा। घरना कार्यक्रम में जिप सदस्य मनोज साय, उमेश जयसवाल, अजय जयसवाल, संतोष गुप्ता, रोहित गुप्ता, द्वारिका जयसवाल, सकल राम बडाईक, मुकुन्द राम एवं काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.