पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खूंटी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता कालीचरण मुड़ा गुरुवार को कुरडेग पहूंचे। इस दौरान कांग्रेसियों के साथ हाेने वाली बैठक काे स्थगित कर दिया। मुड़ा कुरडेग के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिले और हाल समाचार के बारे जानकारी लेने के क्रम में पता चला कि कुरडेग के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता विशुन साव का निधन हाे गया है।
इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ हाेने वाली बैठक को स्थगित कर दी गई। उन्हाेंने निधन पर शाेक व्यक्त करते हुए उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। शाेक सभा का आयोजन कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बताया गया कि विशुन साव एक वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। स्व साव की उम्र लगभग 95 वर्ष थी।
अपना पूरा जीवन काल कांग्रेस में समर्पित किये हुए थे। उनकी जीवनी को याद करते हुए कालीचरण मुड़ा उनके घर जाकर शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहयाेग की। इस माैके पर डीडी सिंह विधायक प्रतिनिधि, जोनसन मिंज राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि , प्रदीप केशरी प्रदेश महासचिव, ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ,अध्यक्ष देवनिस, अजीत, भूषण, दीपक जयसवाल,मुखिया सुमीरा लकडा एवं हर्ष बारला शामिल थे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.