नदिया हिंदू उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक, शिक्षाविद स्व नवल किशोर सिन्हा की पुत्री साधना सिन्हा का बुधवार को रांची में असामयिक निधन हो गया। 5 अगस्त को लोहरदगा के भक्सो हरमू मुक्तिधाम में 11 बजे अंत्येष्टि की जाएगी। साधना सिन्हा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी।
उनके निधन के समाचार सुनकर पूर्व विधायक सुखदेव भगत, ओमप्रकाश सिंह, डॉक्टर शंभू नाथ चौधरी, डॉ. गणेश प्रसाद, सुधीर अग्रवाल, दुर्गा भगत, राहुल कुमार, अरुण राम, देवाशीष कार, सुबोध साहू, पवन गौतम, तरुण देवघरिया, संजय बर्मन सहित अन्य ने शोक जताया है तथा इस दुःख की घड़ी में परिजनों को दुख सहने के शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.