पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस में जा रहे एक व्यक्ति की कुएं में गिर जाने से मौत हो गई। घटना बुधवार की शाम करीब 7.30 बजे मरकच्चो बरियारडीह मुख्य मार्ग पर दरदाही के समीप हुई। मृतक की पहचान नावाडीह पंचायत के ग्राम दरदाही निवासी सह भाजपा नेता टुपलाल शर्मा (50) के रूप में की गई है। दरदाही के ग्रामीण अपने स्तर से मां सरस्वती के पूजा अर्चना के बाद बुधवार की शाम सभी लोग एक साथ गाजे-बाजे के साथ गांव का भ्रमण के लिए प्रोसेसन निकाले थे। प्रोसेसन के साथ साथ टुपलाल जी भी चल रहे थे। जुलूस में शामिल कई युवक शराब के नशे में जमकर नाच रहे रहे थे। इस दौरान कुएं के पास जुलूस पहुंचते ही कई युवकों ने डीजे व लाइट से सजा वाहन के साथ प्रतिमा लदे ट्रैक्टर वाहन में लाइट नहीं होने की बात पर आपस में उलझ गए।
युवकों के सुरक्षा के लिए टुपलाल कुएं के पास ही खड़ा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल लोगों के बीच विवाद में लोग एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। जिससे कुआं के पास खड़ा टुपलाल वहां रखे पत्थर से टकराते हुए कुआं में गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शाम होने के कारण कुछ देर के लिए कुआं में गिरने पर उसका कोई पता नहीं चल रहा था।
करीब बीस मिनट के बाद गांव के राजकुमार राणा ने रस्सी के सहारे कुआं में उतरकर अन्य ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकाला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बावजूद परिजनों ने जीवित रहने की उम्मीद जताते हुए सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दरदाही चौक पर प्लाइवुड का दुकान चलाता था। उसके दो पुत्र व दो पुत्री है। जिसकी शादी हो चुकी है।
पुत्र ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया
मृतक के पुत्र सचिन कुमार की ओर से कोडरमा थाना में आवेदन देकर जुलूस के दौरान गांव के अज्ञात लोगों पर जानबूझ कर कुआं में धकेल कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार को दरदाही स्थित मृतक के घर पर शव के इंतजार में आसपास के काफी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।
शव के दरदाही पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। लोग परिजनों को मदद का भरोसा देते हुए ढांढस बंधा रहे थे। दूसरी ओर टुकलाल के निधन पर दरदाही बाजार को व्यवसायियों ने दुकानें बंद रखीं। उनके निधन पर प्रखंड प्रमुख सावित्री देवी, जिप सदस्य सह भाजपा नेता राजकुमार यादव,मण्डल अध्यक्ष विजय यादव,राजद नेता डॉ. जावेद, केदार राणा, बेदु साव, सकलदेव सिंह, सुनिल सिंह, भुनेश्वर राणा, शंभु सिंह ने शोक जताया है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.