पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कृषि बिल के विरोध व किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को देशव्यापी चक्का जाम बुलाया गया था। पलामू जिले में भी चक्का जाम का असर दिखा। वाम मोर्चा के विभिन्न संगठन,जेएमएम, व कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर एक बजे सड़क पर उतरे। एनएच 39 पर रेड़मा चौक को जाम कर आवागमन को एक घंटे के लिए रोक दिया। रेड़मा चौक जाम होने से रांची-मेदिनीनगर रोड, मेदिनीनगर-औरंगाबाद रोड व मेदिनीनगर-पांकी रोड में वाहनों की लंबी कतार लग गई। झामुमो ने ट्रैक्टर मार्च निकाला।
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में जिला कार्यालय से झामुमो सदस्य ट्रैक्टर रैली निकाल कर रेड़मा चौक पंहुचे जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएच 39 पर बीस फुटा पुल के पास नेशनल हाइवे को जाम किया। वाम मोर्चा का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने किया। चक्का जाम के दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सभी नेताओं ने कहा कि कृषि बिल काला कानून है। इसे वापस लेने तक किसानों के समर्थन में आंदोलन चलता रहेगा। देश के किसानों का दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चक्का जाम में झामुमो के सन्नू सिद्दीकी,संजीव तिवारी,किसान सभा के केडी सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अभय कुमार, रविंदर राम आदि थे।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.