पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इस बार अप्रैल माह में पारा अपनी अधिकतम ऊंचाई छूने को बेताब है। हाल यह है कि इस महीने में अब तक एक दिन को छोड़ दिया जाए तो आठ दिनों में किसी भी दिन पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं रहा। सात अप्रैल को अधिकतम तापमान सर्वाधिक 42.9 डिग्री रिकार्ड किया गया।
इसके पहले 30 मार्च को ही पलामू का पारा 42.2 डिग्री पर पहुंच कर 11 साल का रिकार्ड तोड़ चुका था। हालांकि आठ अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गयी। चार बजे के करीब मौसम थोड़ी देर के लिए खराब हुआ। लगा कि बारिश होगी लेकिन हवा के चलने से बादल छंट गया और आंशिक बूंदाबादी होकर रह गयी। गुरुवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.