पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पलामू में शनिवार की तड़के सुबह हल्की बारिश हुई। दोपहर में भी बूंदाबांदी हुई। शनिवार को आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। उसमें से कभी-कभी सूर्य की किरणें भी दिखाई दी। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 0.2 मिमी. बारिश हुई है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री चढ़कर 30.7 डिग्री तक जा पहुंचा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 5.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई।
9 फरवरी तक सुधार की संभावना नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 9 फरवरी तक मौसम में सुधार की कोई संभावना नहीं है। 7,8 फरवरी को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 7,8 फरवरी की सुबह को आसमान में हल्के से लेकर मध्यम दर्जे तक कोहरा रहेगा। दिन चढ़ने के उपरांत आसमान साफ होगा और मौसम शुष्क रहेगा।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.