पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कहा जाता है कि 500 साल पहले नागवंशी राजाओं के समय मान्यता थी कि चांद पहाड़ पर बने गोले पर पत्थर मारो। लग गया तो बेटा यानी वारिस, नहीं लगा तो बेटी होगी। समय के साथ देश के इस हिस्से में सोच में परिवर्तन आया। बेटियों की संख्या बढ़ने लगी। वे पूजी जाने लगीं। इसी सोच के बलबूते झारखंड में लिंगानुपात देश में बेहतर स्थिति में पहुंच गया। आज यहां प्रति 1000 लड़के पर 948 लड़कियां हैं। जनजातीय आबादी में तो लड़कियों का आंकड़ा 1003 है। मतलब राष्ट्रीय औसत से कहीं अच्छा। रांची जिले के बेड़ो प्रखंड में जहां यह चट्टान स्थित है, वहां महिला-पुरुषों का अनुपात बराबर-बराबर है।
गांव के 82 वर्षीय गणिनाथ साहू व 76 वर्षीय रामचंद्र साहू बताते हैं कि 500 साल पुरानी यह मान्यता खुखरागढ़ के अंतिम नागवंशी राजा चिंतामणि शरणनाथ शाहदेव (जन्म-1931) के समय से देख रहे हैं। लेकिन, बेटा-बेटी के जन्म में कभी गांववालों ने फर्क नहीं किया। इस गांव में पुरुष 52% और महिलाएं 48% हैं।
सुकून- सिर्फ मान्यता निभ रही तभी गांव में महिलाएं 48%
चांद पहाड़ के बगल में चांदनी पहाड़ भी है
चांद पहाड़ के बगल में चांदनी पहाड़ भी है। ग्रामीण बताते हैं कि इस पहाड़ पर नागवंशी राजा पूजा-पाठ करते थे। चांदनी पहाड़ पर नागवंशी रानियां विहार करती थीं।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.