पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून काे वापस लेने की मांग काे लेकर शनिवार काे रांची सहित झारखंड के कई शहराें में चक्का जाम रहा। यह आंदाेलन ताे किसानाें का था लेकिन माेर्चे पर सिर्फ राजनेता और कार्यकर्ता ही दिख रहे थे। सभी हाथाें में पार्टियाें का झंडा था। बूटी माेड़, दुर्गा साेरेन चाैक, रातू में एनएच 75 और चान्हाे व बुंडू में जाम का खासा असर दिखा। इस चक्का जाम से बूटी माेड़ पर ही दाे किमी लंबा जाम लग गया। महज 400 लाेगाें ने 5000 से अधिक गाड़ियाें का रास्ता राेक दिया। बंद के दाैरान कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और झामुमाे नेत्री महुआ माजी अपने समर्थकाें के साथ बूटी माेड़ पहुंचे और सड़क पर बैठ गए।
भाकपा माले, राजद और झामुमाे के कार्यकर्ता पहले से ही सड़क जाम करने में जुटे थे। इन्हाेंने बूटी माेड़ से रामगढ़, काेकर और बरियातू की ओर जाने वाली सभी सड़काें पर जाम लगा दिया। सदर डीएसपी और सदर थाना प्रभारी लाेगाें काे समझाते रहे लेकिन एंबुलेंस छाेड़ किसी भी गाड़ी काे गुजरने नहीं दिया। बूटी माेड़ पर गाड़ियाें की लंबी कतार लग गई ताे पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग से गाड़ियाें काे निकाला। बरियातू से बूटी माेड़ की ओर आ रही गाड़ियाें काे बाेड़या हाेकर निकाला गया ताे कांटाटाेली से काेकर हाेकर आने वाली गाड़ियाें काे खेलगांव से ही माेड़ दिया गया।
नेताओं ने ढाई से 3 घंटे सड़काें को जाम रखा
रांची में चक्का जाम दाेपहर 12.15 बजे से 2.30 बजे तक चला। दुर्गा सोरेन चौक पर बंद समर्थक सड़क पर लेट कर गाड़ियाें काे राेक रहे थे। कांग्रेसी नेता राजेश गुप्ता भी समर्थकाें के साथ यहां माैजूद थे। उधर, सीटू ने एनएच 18, 19, 20, 22, 33, 39, 43 और 49 पर 3 घंटे चक्का जाम किया। सीटू के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन जन आंदोलन बन चुका है। चक्का जाम में प्रकाश विप्लव, सुशांतो मुखर्जी, दयामनी बारला, अजबलाल सिंह सहित अन्य शामिल थे।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.