रांची के सुखदेव नगर ताना क्षेत्र से ब्राउन शुगर की सफ्लाई करने वाले दो तस्करों रोहित कुमार ऊर्फ बिरनी और चंदन वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा मिनी इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और सिल्वर पेपर भी बरामद किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने दैनिक भास्कर को बताया कि दोनों ने पूछताछ में बताया है कि वह बिहार के सासाराम जिले से ब्राउन सुगर खरीद कर यहां अलग-अलग जगहों पर सप्लाई किया करता था। उन्होंने बताया कि उसकी निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापेमारी जारी है।
पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि करम चौक पर एक युवक ब्राउन सुगर की डिलेवरी करने पहुंच रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली ASP की तरफ से थाना प्रभारी की अगुआई में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करम चौक से बिरनी को गिरफ्तार की और उसकी निशानदेही पर शिवाजी लेन स्थित प्यासा वाईन शॉप से चंदन वर्मा को गिरफ्तार किया गया।
सुखदेव नगर थाना ब्राउन सुगर सप्लाई का अड्डा
सुखदेवनगर थाना रांची ब्राउन शुगर की सप्लाई का अड्डा के रुप में विकिसत होता जै रहा है। यहां बड़ी संख्या में युवाओं के साथ महिलाएं अभी शामिल हैं। तीन दिन पहले ही पुलिस की तरफ से ब्राउन सुगर सप्लाई के किंगपिन शैलेश ऊर्फ गांधी को गिरफ्तार की थी। इससे 20 दिन पहले इसकी मॉडल गर्ल्फ्रेंड ज्योति शर्मा को गिरफ्तार किया गया था।
रांची में 6 जगह होती थी सप्लाई
पुलिस की पूछताछ में गांधी ने बताया, 'रांची में छह अलग-अलग जगहों पर ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था। इसमें सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में इरगू टोली, विद्यानगर पुल और शिव शक्ति नगर के अलावा लोअर बाजार, हिंद पीढ़ी, लालपुर और बरियातू शामिल हैं। इसमें से ज्यादातर ग्राहक युवा थे। यह किसी न किसी कॉलेज अथवा स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। ब्राउन शुगर की एक पुड़िया अलग-अलग कीमतों पर बेचता था। माल कम होने पर कीमत बढ़ जाती थी। कई बार इसके लिए ग्राहक घंटों चक्कर लगाते थे। इसके लिए कोई भी कीमत देने के लिए तैयार हो जाते थे।'
नवंबर में गिरफ्तार हुई थी गर्ल्फ्रेंड
नशे के इस पूरे गिरोह की सबसे अहम कड़ी मानी जा रही दिल्ली की मॉडल ज्योति कुमारी की गिरफ्तारी 15 नवंबर में हुई। 16 नवंबर को पुलिस ने इसका खुलासा किया। ज्योति के पास से कुल 28.26 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके अलावा हर्ष नाम के एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया। ज्योति विद्यानगर कॉलोनी स्थित स्वर्णरेखा की रहने वाली है।
नशा तस्करी का भंडाफाेड़:कॉलेजों में ब्राउन शुगर पहुंचाने वाली 20 वर्षीय मॉडल गिरफ्तार
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.