हाईकोर्ट ने अपर बाजार काे जाम मुक्त करने के लिए पार्किंग की स्थाई व्यवस्था करने का आदेश नगर निगम और एसएसपी काे दिया था। लेकिन, अभी तक पार्किंग की समस्या का समाधान नहीं हुआ। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने लाेगाें काे भयभीत कर अपर बाजार काे जाम मुक्त करने की तरकीब निकाल ली है। राेजाना अपर बाजार में निगम और ट्रैफिक पुलिस की टीम अभियान चलाकर राेड के किनारे खड़े वाहनों का चालान काट रही है। दीपावली-छठ जैसे त्योहार में अपर बाजार ठप हो गया है। कपड़ा व्यापारी सुमित जैन ने बताया कि पहले काेराेना अब निगम और पुलिस ने व्यापारियों काे पूरी तरह बर्बाद कर दिया।
24 घंटे में बकरी बाजार में बन सकती है अस्थाई पार्किंग, पर पहल नहीं
बकरी बाजार में तत्काल अस्थाई पार्किंग बनाने में मात्र 24 घंटे का समय लगेगा। लेकिन, निगम जुर्माना वसूलने के लिए अस्थाई पार्किंग नहीं बना पाया। दुकानदार के साथ राेजाना बाजार के लिए आने वाले 50 हजार से छाेटे व्यापारी और ग्राहक परेशान हैं।
पेपर मिल गली में निगम-ठेकेदार की मिलीभगत से पार्किंग में लग रहीं दुकानें
रंगरेज गली से पेपर मिल जाने वाली सड़क में दाे पहिया वाहनों की पार्किंग हाेती है। ठेकेदार राेड के दाेनाें ओर वाहन लगवा कर पैसा वसूल रहा है। पार्किंग स्थल पर करीब एक दर्जन दुकानें लगवा कर पैसे की अवैध वसूली की जा रही है।
जगह निगम को देना है, पुलिस चालान काटेगी
निगम पार्किंग की व्यवस्था कर सकता है। जाम मुक्त बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस अभियान चला रही है। नाे पार्किंग या नाे व्हीकल जाेन में जाे वाहन दिखेंगे, उसका चालान कटेगा ही। वेजिटेबल मार्केट की पार्किंग काे खाेलना चाहिए। -जितवाहन उरांव, ट्रैफिक डीएसपी वन
वेंडर मार्केट और बकरी बाजार में पार्किंग जल्द
वेंडर मार्केट में दाे फ्लाेर में करीब 70 हजार वर्गफीट जगह काे पार्किंग के लिए खाेल दिया गया है। यहां वाहन लगाकर लाेग खरीदारी के लिए जा सकते हैं। बकरी बाजार से स्क्रैप हटते ही अस्थाई पार्किंग बनाएंगे।
-रजनीश कुमार, डीएमसी निगम
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.