चार्जशीट में सीआईडी का खुलासा:20 लाख में सेटिंग, पतंजलि एकेडमी का संचालक 119 सफल अभ्यर्थियों के संपर्क में था

रांची2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और ओएमआर शीट में हेराफेरी की जांच कर रहे अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने अदालत में दाखिल चार्जशीट में फर्जीवाड़े के पूरे नेटवर्क का कच्चा-चिट्ठा खोल दिया है। जांच एजेंसी ने कोर्ट को बत

.

सीआईडी के मुताबिक, संजीत ने अपने चचेरे भाई ऋतिक रोशन को एफआरओ परीक्षा में चयन दिलाने के लिए 20 लाख रुपए में सौदा किया था। इसकी पहली किस्त के तौर पर ऋतिक ने अपनी मां कंचन कुमारी के बैंक ऑफ इंडिया खाते के जरिए संजीत को 3 लाख रुपए का भुगतान किया था। सीआईडी ने रांची स्थित विशेष अदालत में अब तक इस मामले में कुल 22 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

एजेंसी के अनुसार, यह केवल एक कोचिंग संचालक का खेल नहीं था, बल्कि इसमें परीक्षा संचालन से जुड़ी ब्लैकलिस्टेड एजेंसियों, आयोग के कर्मियों और अंतरराज्यीय सॉल्वर गैंग का एक संगठित सिंडिकेट सक्रिय था। जांच के दौरान परीक्षा से जुड़ी एजेंसी के ठिकानों से जब्त किए गए चार कंप्यूटरों में एफआरओ मुख्य परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाएं बरामद हुई हैं।

अनियमितताओं के कारण काली सूची में डाली गई बिंसिस टेक्नोलॉजी और टीडीपीएल जैसी एजेंसियों को नियमों को दरकिनार कर काम दिया गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि ऋतिक रोशन और संजीत का पड़ोसी पंकज प्रसून न केवल खुद गलत तरीके से परीक्षा पास करने के लाभार्थी थे, बल्कि वे संजीत के लिए एजेंट के रूप में अन्य अभ्यर्थियों को भी गिरोह से जोड़ते थे।

कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन बने सबसे बड़े सबूत

अदालत में संजीत कुमार की ओर से यह दलील दी गई थी कि कोचिंग संचालक होने के नाते हजारों छात्र उसके संपर्क में रहते हैं और कुछ वित्तीय लेन-देन निजी कर्ज से जुड़े हैं। हालांकि, सीआईडी द्वारा पेश किए गए कॉल डिटेल रिकॉर्ड और बैंक खातों के फॉरेंसिक विश्लेषण के आगे बचाव पक्ष की दलीलें टिक नहीं सकीं।

जांच में यह भी उजागर हुआ कि तत्कालीन जेपीएससी अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के कंप्यूटर ऑपरेटर व घोटाले के मास्टरमाइंड धर्मेंद्र कुमार की प|ी के खाते में भी संजीत कुमार ने अपने एक्सिस बैंक खाते से कार के डाउन पेमेंट के लिए 1.69 लाख रु. ट्रांसफर किए थे। ठोस डिजिटल व वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर अदालत संजीत की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। अब स्ट्रॉन्ग रूम से कॉपियां बाहर निकालने वाले अंदरूनी मददगारों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links