पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
झारखंडवासियों के लिए अच्छी खबर है। एक तरफ राज्य सरकार जहां राज्य के विभिन्न जिलों में वैक्सीनेशन की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए ड्राई रन चला रही है तो कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा भी तेजी से ऊपर जा रहा है। झारखंड में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 113545 पहुंच गई है।
इसे आकडों में समझें तो 97.85 फीसदी लोग झारखंड में सही हो चुके हैं। अच्छी बात ये भी है कि कोरोना को हराने के मामले में झारखंड बिहार, बंगाल और दिल्ली जैसे सुविधा संपन्न राज्यों से भी आगे है। रिकरवी रेट की बात करें तो झारखंड का रिकवरी रेट 97.8 फीसदी है। देश भर में 13वें स्थान पर है झारखंड इस मामले में। इस मामले में सबसे ऊपर 99.1 फीसदी रिकवरी रेट के साथ अरुणाचल प्रदेश है। इसके अलावा असम, मिजोरम और त्रिपुरा का रिकवरी रेट भी झारखंड से बेहतर है।
मात्र 1449 मरीजों का हो चल रहा है इलाज
झारखंड में अब मात्र 1449 एक्टिव मरीज रह गए हैं जिनका इलाज चल रहा है। इसमें भी सबसे ज्यादा 678 एक्टिव मरीज अकेले रांची में है। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 179, बोकारो में 66 और हजारीबाग में 49 मरीज का इलाज चल रहा है। पाकुड़, खूंटी, गिरिडीह और गोड्डा में एक्टिव मरीजों की संख्या अब इकाई के अंकों में सिमट गया है।
त्योहार के बाद और कम गए मरीज
इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि पहले दिवाली और इसके बाद छठ। दोनों त्योहारों में बड़ी संख्या में लोग घर से बाहर आए हैं इसके बाद संक्रमण की रफ्तार तेज हो जाएगी। लेकिन पर्व के बाद संक्रमण के रफ्तार में और कमी आई है। त्योहार के बाद रिकवरी रेट भी 94 से बढ़ कर 97 तक पहुंच गया। दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में जहां कोविड से मरने वालों की संख्या 27 तक पहुंच जा रही थी जनवरी के पहले सप्ताह में यह घटकर ईकाई के अंकों में सिमट गया है।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.