रांची में आज 69 केंद्रों पर कोरोना के कैक्सीन लगाए जा रहे हैं। इसमें 33 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में और 36 केंद्र शहरी क्षेत्रों में बनाए गए हैं। हालांकि शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन के डोज अधिक दिए गए हैं। यहां आज 10920 डोज उपलब्ध हैं जबकि शहरी क्षेत्रों में 9850 डोज लगाए जाएंगे।
पिछले 15 दिनों में रांची जिले में 10 लाख से ज्यादा लोगों को टीके के डोज लगाए जा चुके हैं। इसके हिसाब से अगस्त की रफ्तार भी जुलाई महीने के बराबर चल रही है। आने वाले 15 दिनों में वैक्सीनेशन की रफ्तार और बढ़ने की संभावना है।
रांची में कोरोना के 4 नए मरीज मिले
वहीं पिछले 24 घंटे में रांची में कोरोना के 4 नए मरीज मिले हैं। जबकि इस दौरान 7 मरीजों ने कोरोना को मात दिया है। रांची में फिलहाल कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 107 है। जिला प्रशासन लोगों को हिदायत बरतने का निर्देश तो दे रहा है लेकिन शहरी इलाकों में अब कोविड को लेकर सख्ती दिखाई नहीं दे रही है।
बस कागजों पर DC के आदेश
DC छवि रंजन ने दो दिन पहले आदेश दिया था कि जिले में जितने संक्रमित मरीज हैं सभी की सूची तैयार कर उन्हें आइसोलेशन सेंटर पहुंचाएं। किन्हीं को घर में रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ये बस कागजों में ही रगया है। रांची में DC के आदेश के बाद भी 91 मरीज अपने घरों में आइसोलेट हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.