झारखंड के लोग दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज चिनाब का लुत्फ उठा सकेंगे। रांची से जम्मूतवी जानेवाली ट्रेन को श्रीनगर तक जोड़ने की योजना है। यह ट्रेन कटरा होते अंजी और चिनाब ब्रिज होकर श्रीनगर तक जाएगी। चिनाब ब्रिज के ऊपर अक्सर बादल रहते हैं। जैसे विमान बादलों को चिरता हुआ आगे बढ़ता है, ठीक उसी तरह यह ट्रेन भी बादलों के बीच से गुजरेगी।
झारखंडियों के लिए यह यात्रा रोमांचक और अविस्मरणीय होगी। 100 किमी की स्पीड से चिनाब ब्रिज पर ट्रेन चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस ब्रिज के बनने से देश का हर राज्य कश्मीर से जुड़ेगा। कटरा से श्रीनगर का सफर 3:15 घंटे में पूरा किया जाएगा। साल 2023 के दिसंबर और 2024 के जनवरी तक इस ब्रिज पर ट्रेन परिचालन का काम शुरू हो जाएगा।
चिनाब पर तोप के गोलों व तूफान का भी असर नहीं...
जम्मू-कश्मीर में बने दुनिया का सबसे ऊंचे ब्रिज चिनाब पर तोप के गोलों और तूफानी हवाओं का कोई असर नहीं पड़ सकता है। 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी सह सकता है। यह ब्रिज एफिल टावर से भी ऊंचा है और उसकी ऊंचाई 359 मीटर है। फुटबॉल मैदान के आधा हिस्से की तरह इसका फाउंडेशन बना है। इसमें 28 हजार टन स्टील का उपयोग किया गया है। इस ब्रिज को बनाने में 1486 करोड़ की लागत आई है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.