पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सोमवार की सुबह 8 बजे रांची का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद ये अब तक की सबसे अधिक वृद्धि है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक अगले तीन दिनों तक रांची के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि निचले स्तर पर हवा में बदलाव के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान आंशिक बादल भी रहेंगे। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक रांची में पूरबा हवा बहेगी। इसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद हवा एक बार फिर उत्तरी पश्चिमी हो जाएगी तो न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
क्लाइमेट चेंज के कारण ऊपर-नीचे हो रहा रांची का तापमान
अभिषेक आनंद ने बताया कि 50 साल में पहली बार रांची का तापमान जनवरी के पहले सप्ताह में 17.6 डिग्री सेल्सियस के पार गया था। उन्होंने बताया कि इस महीने में अभी तक एक बार भी तेज बारिश नहीं हुई है। अमूमन ऐसा नहीं होता था। जनवरी में बारिश होती थी। लेकिन क्लाइमेट चेंज के कारण रांची के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से यह परिवर्तन 2000 के बाद हो रहा है।
सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस गया जमशेदपुर का तापमान
वहीं राज्य भर के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे में राज्य के उच्चतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सबसे अधिक जमशेदपुर का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं डाल्टेनगंज का 2.8 डिग्री सेल्सियस कम होकर 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे ठंडा चाईबासा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम है।
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.