पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केंद्रीय संयुक्त किसान मोर्चा का रेल रोको आंदोलन रांची में पूरी तरह असफल रहा। रांची के नामकुम स्टेशन पर कुल जमा 10 मिनट तक वाम मोर्चा के कार्यकर्ता मालगाड़ी रोकने में कामयाब रहे। इसी दौरान सभी पटरी पर आए। फोटो खिंचवाकर चल दिए। रांची रेल मंडल के CPRO नीरज कुमार ने बताया कि रांची रेल मंडल में आने वाली एक भी पैसेंजर गाड़ी प्रभावित नहीं हुई। सभी गाड़ियां समय से रांची स्टेशन आई समय से खुली। किसी ट्रेन के परिचालन में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं हुई। RPF को कहीं भी बल का प्रयोग नहीं करना पड़ा।
अलर्ट है क्यूआरटी, स्थानीय पुलिस को भी दी जा रही है सूचना
वहीं आंदोलन को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल की तरफ से पूरी तैयारी की गई थी। RPF की क्विक रेस्पांस टीम (क्यूआरटी) को सुबह से ही अलर्ट कर दिया गया था। हर स्टेशन पर तय संख्या में क्यूआरटी को तैनात किया गया था। इसके अलावा सभी जगहों पर स्थानीय पुलिस के वरीय अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई थी।
सुबह 6 बजे से ही खोल दिया गया है इमरजेंसी कंट्रोल रूम
आपात स्थिति में नजर रखने वाला रांची रेल मंडल का इमरजेंसी कंट्रोल रूम सुबह 6 बजे से ही खोल दिया गया था। यहां से हर ट्रेन का एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही थी। इसकी सूचना मंडल को दी जा रही थी।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.