पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राज्यपाल द्राैपदी मुर्मू ने शुक्रवार काे राजभवन के बिरसा मंडप में पूर्व मंत्री स्वर्गीय हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल हसन काे मंत्री पद की शपथ दिलाई। उन्होंने उर्दू में शपथ ली। हेमंत सोरेन के वर्तमान मंत्रिमंडल का यह तीसरा विस्तार हुअा। इसके साथ ही झारखंड में अब फिर से मंत्रियों की संख्या 11 हो गई है। हालांकि राज्य में अधिकतम 12 मंत्री बन सकते हैं, लेकिन हेमंत साेरेन की वर्तमान सरकार में अबतक अधिकतम 11 मंत्री ही रहे हैं।
शपथ समाराेह के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने कहा कि सरकार राज्य के लाेगाें की भावना और उनके विचार के साथ आगे बढ़ने में विश्वास रखती है। आज का यह निर्णय सरकार काे मजबूती प्रदान करेगा। हमने विशेषाधिकार के तहत संवैधानिक निर्णय लिया है। मंत्रियों के काेटे में एक और नियुक्ति हाे गई है। मुख्यमंत्री ने मीडिया के इस सवाल पर कि सरकार ने बड़ा दांव खेला है, कहा कि यह आकलन करना आपका काम है। हफीजुल बिना विधायक बने ही मंत्री बनाए गए हैं। उन्हें मंत्री बनाए जाने के साथ ही तय हाे गया कि अब झामुमाे की टिकट पर वही मधुपुर से चुनाव लड़ेंगे।
सही समय पर लिया गया सही निर्णय- आलमगीर आलम
ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह फैसला बेहतर है। स्वर्गीय हाजी हुसैन अंसारी झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं। उन्हाेंने अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ी थी। उनके बेटे हफीजुल हसन काे मंत्री बनाया जाना सही समय पर लिया गया सही निर्णय है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.