गुमला में एक पोते ने अपनी दादी को गोली मार दी। गोली वृद्ध महिला के सीने में लगी। घटना गुमला थाना क्षेत्र के मुरकुंडा हरदीटोली की है। शुक्रवार की शाम पारिवारिक विवाद के कारण पोते घाअना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला को इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे पारिवारिक विवाद में भगतु खड़िया नामक युवक ने वृद्ध महिला को गोली मार दी। रिश्ते में दोनों पोता और दादी हैं। गोली की आवाज सुन आनन-फानन में परिजनों द्वारा वृद्ध महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। वहीं घटना की सूचना पर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जुम्मन खान सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचे और वृद्ध महिला के इलाज में सहयोग की। इसके बाद गंभीर अवस्था में वृद्ध महिला को रांची रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.