हिंडाल्को के मूरी (रांची) स्थित प्लांट में मंगलवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां बॉयलर के फट जाने से 11 मजदूर घायल हो गए हैं। घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। सभी घायलों को आनन-फानन में प्राथमिक इलाज के बाद रांची के अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट कराया गया है।
प्लांट के सूत्रों के मुताबिक, वहां कास्टिक पाउडर का निर्माण हो रहा था। वहां से निकला कचरा लिकर पाइप के जरिए बाहर आता है। इस दौरान यह ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर आ गए। प्रबंधन की ओर से घटनास्थल पर जाने से रोक दिया गया है। उस पूरे एरिया को ब्लॉक किया गया है। घायलों में 2 सुपरवाइजर हैं, बाकी 9 स्थायी मजदूर हैं। घटना के बाद पूरे इलाके को ब्लॉक कर दिया गया है।
प्रबंधन ने कहा- मामूली रूप से घायल हुए हैं मजदूर
वहीं, हिंडाल्को प्रबंधन किसी भी बड़ी घटना से इनकार कर रहा है। PRO राजीव कुमार ने बताया कि बॉयलर फटने से इस 10 लोग घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के अस्पताल में भेज दिया गया है। कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.