पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के 85वें दिन गुरुवार को किसानों ने देशभर में रेल राेकाे आंदोलन किया। झारखंड, बिहार से लेकर दिल्ली, अंबाला तक में इसका असर दिखा। आंदोलन के चलते उत्तर रेलवे को 25 ट्रेनाें के समय में बदलाव करना पड़ा।
करीब 40 संगठनों के ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ की अपील पर किसानाें ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देश के विभिन्न हिस्सों में ट्रेनें रोकीं। इसका सर्वाधिक असर पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी में दिखा। पंजाब में 40 स्थानाें पर रेलवे ट्रैक बाधित हुआ। किसानाें ने ट्रैक पर प्रदर्शन किया। हरियाणा में कुछ जगहों में किसानाें ने ट्रैक पर ही चाैपाल लगाई। महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में भी कई स्टेशनाें पर रेलवे ट्रैक पर बैठकर ट्रेनाें काे राेकने का प्रयास किया गया। पटना में भी ट्रेनें रोकी गईं। दिल्ली में टीकरी बाॅर्डर सहित चार मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया। रेल रोको आंदोलन का सबसे अधिक असर दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-जम्मू, दिल्ली-भोपाल और दिल्ली-हावड़ा रूट पर पड़ा।
केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ झारखंड के कई जिलाें में रेल राेकाे आंदाेलन चलाया गया। किसान आंदोलन के समर्थन में आंदाेलनकारी जगह-जगह पटरी पर बैठे और ट्रेनें राेकी। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में वाम दलाें के समर्थकाें ने झारखंड में डालटनगंज, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़ में भुरकुंडा, बाेकाराे में बेरमाे, तालगढ़िया, पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर, मधुपुर समेत कई स्थानाें पर प्रदर्शन किया। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ने गुरुवार काे दोपहर 12 से 4 बजे तक रेल रोकाे आंदाेलन की घोषणा की थी, लेकिन 40-45 मिनट में ही सभी पटरी से हट गए। आंदाेलनकारियाें ने दोपहर 1 बजे डालटनगंज में मालगाड़ी के इंजन को रोक दिया।
राकेश टिकैत बोले- फसल नहीं काटेंगे, जला देंगे
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने हरियाणा में कहा, ‘केंद्र सरकार इस मुगालते में न रहे कि किसान फसल कटाई के लिए जाएंगे। यदि उन्होंने हठ किया तो हम अपनी फसलों को जला देंगे। उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि प्रदर्शन दो महीने में खत्म हो जाएगा।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.