पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
झारखंड में तेजी से बढ़ रहे काेराेना मरीजाें काे देखते हुए सरकार ने 30 अप्रैल तक के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। यह गुरुवार से लागू हाेगी। इसमें सरकार ने कई बंदिशें बढ़ा दी है। इसमें साफ किया गया है कि रविवार को बाजार बंद नहीं रहेंगे। यह आम दिनों की तरह ही निर्धारित समय पर खुलेंगे और बंद होंगे।
गाइडलाइन में कहा गया है कि यह बंदिशें रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए है। यानी सुबह पांच बजे के बाद दुकानदार कभी भी अपनी दुकानें खोल सकते हैं। सरकार ने कहां दी छूट और कहां सख्ती की, आइए सवाल-जवाब से इसे समझिए...
जानिए क्या बदलेगा
सरकार ने रात आठ बजे तक दुकान खाेलने की अनुमति दी है। रात में दवा की जरूरत हाे ताे क्या करें?
-घबराने की जरूरत नहीं है। दवा दुकानाें काे इससे छूट दी गई है।
लाॅकडाउन की तरह दूध और किराना दुकानें खुली रहेंगी?
-नहीं। मेडिकल स्टाेर के अलावा किसी भी दुकान काे रात आठ बजे के बाद खाेलने की इजाजत नहीं हाेगी।
मैं हाेटल में ही खाना खाता हूं, मेरा क्या हाेगा?
-हाेटल-रेस्टाेरेंट में रात आठ बजे के बाद बिठाकर खिलाने की अनुमति नहीं हाेगी। लेकिन हाेम डिलीवरी की सुविधा रहेगी।
क्या इसे नाइट कर्फ्यू माना जाए। रात में मूवमेंट कर सकेंगे या नहीं?
-यह नाइट कर्फ्यू नहीं है। रात में मूवमेंट कर सकते हैं।
मेरे घर में बर्थडे पार्टी है, घर में गेस्ट बुला सकेंगे क्या?
-परिवार के साथ मनाइए, लेकिन घर में गेस्ट बुलाने पर प्रतिबंध रहेगा।
रात आठ बजे आइसक्रीम खाने का मन हाे ताे?
-दुकानाें के साथ ठेले-खाेमचे वालाें काे भी रात आठ बजे के बाद बंद करना हाेगा।
मैं दुकानदार हूं, सुबह कितने बजे खाेल सकते हैं दुकान?
-यह बंदिश रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए है। मतलब सुबह पांच बजे के बाद कभी भी दुकान खाेल सकेंगे।
10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल में क्या व्यवस्था होगी?
-सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। सिर्फ 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए ऑफलाइन पढ़ाई की छूट है, लेकिन अभिभावकों की सहमति जरूरी होगी।
आज से रिम्स में सामान्य मरीज भर्ती नहीं हाेंगे, रूटीन सर्जरी पर भी राेक
काेराेना के बढ़ते मरीजाें काे देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने भी दाे बदलाव किए हैं। यहां गुरुवार से सामान्य मरीजाें काे भर्ती नहीं किया जाएगा। रूटीन सर्जरी पर भी राेक रहेगी। क्लिनिकल विभागाध्यक्षाें और काेविड टास्क फाेर्स की बैठक में कहा गया था कि सामान्य मरीजाें की भर्ती और रूटीन सर्जरी से उनमें काेराेना का फैलाव हाे सकता है। इसलिए इस पर तत्काल फैसला लेना चाहिए। रिम्स निदेशक डाॅ. कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि पहले से भर्ती मरीजाें का इलाज जारी रहेगा। उन्हाेंने कहा कि यहां ओपीडी में राेजाना 1500 मरीज आते हैं, जिनमें 100 मरीज भर्ती करने याेग्य हाेते हैं। उन्हें घर में ही दवा लेने की जानकारी दी जाएगी।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.