झारखंड में गुरुवार काे कुल 62069 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 3704 पाजीटिव मिले। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण दर बढ़कर 5.96 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यानी हर 100 सैंपल में से करीब छह लाेग संक्रमित मिल रहे हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 1309 मामले रांची में मिले। यहां संक्रमण दर बढ़कर 12.34 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) अरुण कुमार सिंह, मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी और रांची नगर आयुक्त मुकेश कुमार भी काेराेना की चपेट में आ गए हैं। रांची के 9 और जमशेदपुर के 10 डॉक्टर भी काेराेना पॉजीटिव मिले हैं ।
चीफ जस्टिस आवास तक पहुंचा कोरोना
रांची में कोरोना अब आम मोहल्लों के साथ VVIP इलाकों में भी पहुंच गया है। चीफ जस्टिस आवास से 4 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। हाईकोर्ट से 8, ग्रामीण विकास विभाग से 8, आईआरबी धुर्वा से 18 नेशनल हेल्थ मिशन से 11 और स्वास्थ्य विभाग से 8 संक्रमित मिले हैं।
6 दिन में 7 गुणा हुए एक्टिव मरीज
झारखंड में पिछले 6 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 7 गुणी हो गई है। 31 दिसंबर को राज्य में 2002 एक्टिव मरीज थे। 6 दिसंबर को ये बढ़कर 14255 हो गए हैं। कुल एक्टिव मरीज में 56.58% मरीज केवल रांची और जमशेदपुर में हैं। रांची में जहां 5819 एक्टिव मरीज हैं तो जमशेदपुर में 2247 एक्टिव मरीज हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.