झारखंड सरकार में आईएएस अधिकारियों का तबादला:भू - राजस्व सचिव की जिम्मेदारी केके सोन को,राजेश कुमार शर्मा बने परिवहन सचिव

रांची8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड सरकार ने सचिव स्तर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादले के बाद कई विभागों में बड़े फेरबदल हुए हैं। वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह का तबादला ग्रामीण कार्य विभाग में प्रधान सचिव रांची के पद पर किया गया है। अजय कुमार सिंह अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव वित्त विभाग रांची के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। इस तबादले में योजना विकास विभाग के सचिव राहुल शर्मा का तबादला पंचायती राज सचिव के पद पर किया गया इसके साथ भी कई प्रभार हैं। रांची के सचिव व अतिरिक्त प्रभार परिवहन सचिव के. के सोन को स्थानांतरित कर भू राजस्व सचिव रांची के पद पर नियुक्त किया गया।

अमिताभ कौशल पर्यटन सचिव को स्थानांतरण सचिव योजनाएं विकास विभाग के पद पर किया गया है। उन्हें आपदा सचिव के अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनीष रंजन को स्थानांतरित करते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का सचिव बनाया गया है।स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा का तबादला परिवहन सचिव के तौर पर किया गया है साथ ही वह परिवहन आयुक्त झारखंड के अतिरिक्त प्रभार पर भी रहेंगे। पेयजल सचिव प्रशांत कुमार को स्थानांतरित करते हुए जल संसाधन सचिव बनाया गया इसके अलावा भी उन्हें कई विभागों के प्रभार दिये गये हैं।

निदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची के श्रीनिवासन को स्थानांतरित करते हुए सचिव कल्याण विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। निदेशक सूचना प्रौद्योगिक विभाग मनोज कुमार को स्थानांतरित करते हुए पर्यटन कला खेलकूद विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। निबंधक महा निरीक्षक रांची विप्रा भाल को स्थानांतरित करते हुए सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग रांची के पद पर नियुक्त किया गया।