देश भर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थर्ड वेव में जितनी तेजी से बढ़नी शुरू हुई उतनी ही तेजी से अब ग्राफ नीचे गिर रहा है। देश में नए मामले कम आ रहे हैं तो स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। हालांकि कुछ राज्यों में जहां देर से संक्रमण की रफ्तार बढ़ी, वहां रिकवरी थोड़ी धीमी है। एक्सपर्ट का आंकलन है कि सप्ताह भर के भीतर उन राज्यों में भी रिकवरी रेट बढ़ेगी।
सुखद खबर यह है कि ज्यादा संक्रमण मिलने वाले 9 राज्यों में झारखंड पहले नंबर में है। सोमवार तक की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में 2499 नए संक्रमित मिले, जबकि ठीक होने वालों की संख्या इससे करीब दुगुनी रही।
इसी के साथ सोमवार को राज्य में 170.70 रिकवरी रेट के साथ 24 घंटे में 4266 स्वस्थ हुए। इसके बाद दूसरे नंबर में बिहार रहा, यहां 3526 नए केस मिले, जबकि 167.52% रिकवरी रही। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली जैसे राज्यों में सर्वाधिक मामले मिले रहें है। यहां भी रिकवरी रेट बढ़ी है, पर झारखंड की तुलना में काफी कम है। उन्हीं 9 राज्यों में मध्य प्रदेश में सिर्फ 30.21% मरीज स्वस्थ हो रहे।
राज्य में मिले 2514 केस, 3898 हुए ठीक, रिकवरी रेट में सुधार जारी
झारखंड में कोरोना डाउनफॉल की ओर जा रहा। मंगलवार को राज्य भर में 2514 नए मामले मिले, जबकि इसके डेढ़ गुणा से ज्यादा यानी 3898 संक्रमित स्वस्थ हुए। इसी के साथ मंगलवार का रिकवरी रेट भी 155.05% रहा। सबसे ज्यादा 1222 लाेग रांची में काेराेना मुक्त हुए, जबकि पूर्वी सिंहभूम में ठीक होने वालों की संख्या 1081 रही। सबसे ज्यादा 829 मरीज रांची में मिले। वहीं पूर्वी सिंहभूम 542, दुमका में 145, धनबाद में 135, देवघर में 114 समेत अन्य जिलों काेराेना के नए मामले आए। इधर, काेरोना से मंगलवार को दो जिलों में 4 की मौत हुई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.