दो दिनों की लगातार बारिश के बाद मंगलवार की सुबह से रांची में आसमान लगभग साफ हो गया है। आंशिक बादल छाए हुए हैं। इस बीच धूप की आंखमिचोली भी जारी है। हालांकि दो दिनों की बारिश का सीधा असर रांची के अधिकतम तापमान पर पड़ा है। यह घटकर 24.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो रविवार को 31.2 डिग्री सेल्सियस था।
माैसम केंद्र की पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में 22 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। 23-24 अक्टूबर की सुबह में काेहरा और धुंध भी रहने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक तेलंगाना और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसी का असर झारखंड में दिख रहा है। दाे दिनाें से लगातार रांची सहित झारखंड के लगभग हिस्सों में बारिश हाे रही है।
आगे क्या- तीन दिनों तक राज्य में हैं बारिश के आसार
भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दाे से तीन दिनाें तक बारिश के आसार हैं। राज्य के उत्तरी (पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, गोड्डा) और मध्य हिस्से (रांची, रामगढ़, हजारीबाग खूंटी) में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य जिलाें में भी मध्यम दर्जे की बारिश हाेगी। वज्रपात की भी संभावना है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.