झारखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जरूर दर्ज की गई है, लेकिन मानसून के लिहाज से बेहद कम है। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश 32.4 मिमी बोकारो में रिकार्ड की गई है।
वहीं, बारिश कम होते ही राज्य के पारा में तेजी से उछाल आया है। राज्य के औसत उच्चतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़तरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक उच्चतम तापमान देवघर में 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
जबकि, सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। रांची समेत राज्य के अन्य जिलों की स्थिति भी कमोवेश ऐसी ही बनी हुई है।
सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर गया रांची का तापमान
पिछले 24 घंटे में रांची के न्यूनतम और उच्चतम दोनों तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। दोनों सामान्य तापमान से ऊपर है। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 24.1 रहा है, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.