रांची में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक सामान्यत: आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के भी आसार हैं। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।
झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून सामान्य रहा है। राज्य के कई इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई है। संथाल परगणा के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हुई है। सबसे अधिक 102.4 मिमी बारिश साहिबगंज के राजमहल में दर्ज की गई है।
इस दौरान राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले एक से दो दिनों तक राज्य के मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के फिलहाल के राज्य के नीचले इलाकों में पछुआ हवा चल रही है।
आज इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की ओर से जारी पुर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और मध्यम भागों के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। इसमें मुख्य रूप से देवघर, दुमका, धनबाद, गोड्डा, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रांची बोकारो और खूंटी जैसे जिले शामिल हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.