झारखंड में अभी मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय है। इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड में बना लो प्रेशर एरिया अब कमजोर हो गया है।
हालांकि इससे इतर अभी भी झारखंड के आसपास के इलाके में एक साइक्लॉनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं मॉनसून टर्फ जमशेदपुर से होकर गुजर रहा है। इसके कारण 20-21 अगस्त तक राज्य में गर्जन के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 22 अगस्तके बाद आसमान के साफ होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया है कि गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश होने की आशंका है।
रांची में पिछले 24 घंटे में 10 मिमी बारिश हुई है
बात करें रांची के मौसम की तो यहां पिछले 24 घंटे में10 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। गुरुवार को भी रांची में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही एक से दो बार हल्की बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है। बारिश के कारण रांची में अधिकतम आद्रता का स्तर 98 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है।
जानिए पिछले 24 घंटे में कैसा रहा राज्य के मौसम का मिजाज
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून पूर्ण रूप से सक्रिया रहा। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश खूंटी के अड़की में 41 मिमी रिकार्ड की गई। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस देवघर में रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाइबासा में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.