झारखंड का मौसम मुख्यत: साफ है। राज्य में इन दिनों दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज होते जाती है और गर्मी का अहसास होने लगता है। जबकि सुर्योदय और सुर्यास्त से पहले हल्की सर्दी का अहसास होता है।रांची में सुबह से ही तेज धूप खिली है। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के हेड अभिषेक आनंद ने बताया कि ये सीजनल बदलाव है। अगले 5-6 दिनों तक इस कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। अभी सूरज दक्षिणायन है। फिलहाल न ही बारिश की कोई संभावना है और न ही सर्दी के दस्तक देने के कोई आसार हैं। दिवाली के बाद ही झारखंड में सर्दी के आने की संभावना है।
झारखंड में गढ़वा या डाल्टनगंज सर्दी करेगा प्रवेश
अभिषेक आनंद ने बताया कि सर्दी के लिए फिलहाल हवा का पैटर्न माकूल नहीं है। इसके लिए हवा का रुख नॉर्थ वेस्टर्ली या नॉर्दन होना चाहिए। या पहाड़ी क्षेत्र में लगातार वर्फबारी के कारण भी तापमान में गिरावट है। फिलहाल दोनों चीजें नहीं हो रही है। ऐसे में सर्दी अपने समय से ही झारखंड आएगी।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान लोहरदगा में 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.