रांची में इस बार गुलाबी ठंड के साथ दिवाली मनेगी। अगले 5 दिनों तक राजधानी समेत पूरे राज्य में सुबह और शाम की सर्दी रहेगी। रात में सर्द हवा से कनकनी बढ़ सकती है, लेकिन धूप खिलते ही गर्मी लगने लगी।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के हेड अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 5 दिनों तक रांची के मौसम पैटर्न में कोई बदलाव के आसार नहीं हैं।अभिषेक आनंद ने दैनिक भास्कर को बताया कि अगले 5-7 दिनों तक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर होता हुआ नहीं दिख रहा है।
फिलहाल पहाड़ी राज्यों में वर्फ भी नहीं गिर रहा है। उन्होंने बताया कि नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी में इजाफा हो सकती है। अगले दो दिनों में शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।
16 डिग्री सेल्सियस पहुंचा चाईबासा का तापमान
वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.