• Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Latest Weather Update Of Jharkhand, Ranchi, Ranchi's Kanke Mercury Reaches 1.5 Degree Celsius, McCluskeyganj Is The Coldest

झारखंड में 4 दिन तक शीतलहर से राहत नहीं:1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा रांची के कांके का पारा, मैक्लुस्कीगंज सबसे ठंडा

रांचीएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी रांची के मैकलुस्कीगंज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कुछ स्थानों पर ओस की बूंदों के जमने का सिलसिला जारी रहा। - Dainik Bhaskar
राजधानी रांची के मैकलुस्कीगंज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कुछ स्थानों पर ओस की बूंदों के जमने का सिलसिला जारी रहा।

झारखंड मंगलवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटे में रंची का मैकलुस्कीगंज सबसे ठंडा रहा। यहां का पारा एक डिग्री पर पहुंच गया। वहीं कांके का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रांची शहर का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय। इसके अलावा बोकारो थर्मल में न्यूनतम तापमान 5.1 और डालटनगंज में 5.2 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया। हजारीबाग में 6.4, रांची में 7.0 और चाईबासा में तापतान 7.6 डिग्री सेसि रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक अगले चार दिन तक राज्यभर में यही स्थिति रहेगी। इसके बाद तापमान में चार डिग्री तक की वृद्धि होगी और लोगों को राहत मिलेगी। मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही सर्द हवाओं के चलते राज्य के दक्षिणी भाग में ठंड का ज्यादा असर दिखा।

आगे क्या... गुरुवार तक गिरेगा राज्य के कई जिलों का पारा
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार तक डालटनगंज, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग और कोडरमा में न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेसि के बीच रहने के आसार हैं। इसके अलावा संताल के इलाके में गोड्डा, साहिबगज, पाकुड़ में नौ और राज्य के शेष जिले में न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।