मानसून की विदाई के साथ ही अब तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं रांची के अधिकतम तापमान में अगले दो से तीन दिनों में 2डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है।
इसके कारण अंडमान समुद्र से सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटे में उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके कारण गुरुवार से शनिवार तक बारिश की संभावना है। शनिवार को रांची में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
दक्षिण पूर्व व मध्य झारखंड में बन रही बारिश की संभावना
इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसके कारण गुरुवार को राज्य के मध्य, उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। राज्य के कृषि मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में किसानों को अगले तीन दिनों के तक तैयार फसलों के कटनी की सलाह दी गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.