रांची में रविवार से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार सुबह से भी रुक-रुक कर बारिश जारी है। इस दौरान रांची में 26.6 मिमी बारिश रिकाॅर्ड दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
रांची का अधिकतम तापमान 27.7 व न्यूनतम 21.1 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है। शनिवार काे शहर अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि तेलंगाना से गुजर रहे लो प्रेशर का असर झारखंड पर पड़ा है।
इस वजह से अचानक झारखंड के माैसम में बदलाव आया है। अगले दाे दिनाें तक रांची सहित पूरे झारखंड में बारिश के आसार हैं। खासकर झारखंड के मध्य और उत्तरी हिस्से में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
21 अक्टूबर से राज्य में साफ होगा मौसम
18 और 19 अक्टूबर काे पूरे राज्य में मध्यम दर्जें की बारिश हाेने की संभावना है। 20 अक्टूबर तक राज्यभर में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बारिश से राज्य भर में 3 से 4 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान गिरने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। 21 अक्टूबर से झारखंड में माैसम साफ हाे जाएगा। बादल छंट जाएंगे और धूप खिलेगी। इसके बाद तापमान में थाेड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
दो दिनों तक इन जिलों में हैं बारिश के आसार
रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, पलामू, देवघर, धनबाद के कुछ हिस्से में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.